प्रदेश नं. २ बासियों को ‘सेल्फ क्वारेन्टाइन’ में रहने के लिए मुख्यमन्त्री ने किया आग्रह
काठमांडू, २४ मार्च । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबुर राउत ने प्रदेशबासी से आग्रह किए हैं कि सब लोग ‘सेल्फ क्वारेन्टाइन’ यानि के अपने ही घर के अन्दर रहे, घर से बाहर ना निकलें । सोमबार एक अपील पत्र जारी करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने सरकारी निर्णय कार्यान्वयन के खातिर सहयोग के लिए आम सर्वसाधारण से आग्रह किया है ।
कोरोना वायरस की जोखिम को मध्यनजर करते हुए सरकारी निर्णय के बारे में उल्लेख करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने अपने अपीलपत्र में कहा है– ‘कोरोना वायरस के कारण आज विश्व त्रसित है, वायरस नियन्त्रण के लिए सरकारी प्रयास ही प्रर्याप्त नहीं है । इसीलिए आम प्रदेशवासी को भी सरकारी निर्णय को समर्थन करते हुए ‘सेल्फ क्वारेन्टाइन में रहने का विकल्प नहीं है ।’

