Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

3 महीने से शाहीन बाग में चल रहा प्रदर्शन खत्म कराया गया, 9 लोग हिरासत में

 

नई दिल्ली, एएनआइ।

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ पिछले 3 महीने से दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहा प्रदर्शन दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह खत्म करवा दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई में शाहीन बाग से कुल 9 लोग हिरासत में लिए गए हैं, जिनमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। दिल्ली पुलिस का मानना है कि लॉक डाउन होने के दौरान आवश्यक वस्तुओं और इमेरजेंसी वाहनों के आवागमन में दिक्कत न हो, इसलिए यह कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव और खतरे के मद्देनजर दिल्ली में धारा-144 लागू है। इसी का अनुपालन कराने के लिए मंगलवार सुबह धरना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पहले तो धरना खत्म करने की गुजारिश की और फिर विरोध करने पर वहां मौजूद 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद यहां पर दोनों ओर की सड़क को पूरी तरह खाली करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद : 5 नये सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता, संगठनात्मक अनुशासन पर दिया गया विशेष बल

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पहुंची दिल्ली पुलिस ने पहले धरने पर बैठे चंद लोगों से गुजारिश की फिर चेतावनी दी। नहीं मानने पर 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद धरना स्थल से टेंट, कुर्सियों, मेजों को हटाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि अगले एक घंटे बाद सड़क के दोनों ओर का रास्ता साफ हो जाएगा।

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी देवेश श्रीवास्तव के मुताबिक, धरना स्थल पर पुलिस कार्रवाई का विरोध करने रहे 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को यहां पर शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में धारा-144 लागू होने के चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस का यह भी कहना है कि यहां पर लोगों को दोबारा धरना करने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उपनगरपालिका के बिद्यालय में मैथिली भाषा की पाठ्य पुस्तक शामिल

बता दें कि धरने के चलते पिछले तीन महीने से दिल्ली से नोएडा आने-जाने लाखों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

दैनिक जागरण से साभार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *