कोरोना संबंधी भ्रम सिर्जना करनेवाले पास्टर आचार्य गिरफ्तार
काठमांडू, २४ मार्च । कोरोना वायरस संबंधी भ्रम सिर्जना करनेवाले एक ईशाई धर्मगुरु (पास्टर) को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जुम्ला स्थायी निवासी एवं पोखरा उपमहानगरपालिका–१९ पावर हाउस निवासी केशवराज आचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । स्मरणीय है, कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपनी प्रवचन के दौरान कहा था कि येशू ख्रीष्ट को विश्वास करनेवाले विश्वास को कोरोना वायरस नहीं लगेगा ।
पास्टर आचार्य वही हैं, जिन्होंने झारफूक के माध्यम से फायल्स ठीक करने का दावा भी किया था । आचार्य पोखरा स्थित प्रशस्त कटनी मण्डली के पास्टर हैं । कास्की पुलिस (एसपी) दानबहादुर कार्की ने कहा है कि धर्म के नाम में भ्रम और अफवाह प्रवाह करने की आरोप में आचार्य को गिरफ्तार किया गया है ।

