क्वारैंटाइन में कैटरीना ने सिखाया बरतन धाेने का तरीका
कटरीना कैफ मुंबई में स्थित अपने घर पर क्वारैंटाइन में हैं। खाली समय में कटरीना कभी वर्कआउट कर रही हैं तो कभी घर के काम भी निपटा रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने गिटार बजाते हुए भी वीडियो शेयर किया था। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बर्तन धोती नजर आ रही हैं।
कैट ने सिखाया बर्तन धोने का सही तरीका: कटरीना ने वीडियो में बर्तन धोने का सही तरीका बताते हुए कहा, ‘चूकिं हाउसहेल्प भी सेल्फ-आइसोलेशन में हैं इसलिए मैं और मेरी बहन इज्जी (इसाबेल कैफ) ने बर्तन धोने का काम करना शुरू किया है। मेरे हिसाब से यह प्रोफेशनल ट्यूटोरियल होना चाहिए। पहले मैंने सोचा कि मैं एक-एक बर्तन पर साबुन लगाकर उसे धोऊंगी और फिर उसे रैक में रखती जाऊंगी लेकिन फिर मैंने सोचा कि इससे अच्छा तो ये है कि सभी बर्तनों को सिंक में डालो, थोड़ा पानी भरने के बाद बंद कर दो ताकि पानी बचे और फिर बर्तनों पर साबुन लगाकर पानी चलाकर एक-एक धोकर रखते जाओ।


