Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में रहे सभी विदेशी नागरिकों को उनके ही देश में वापस करने की तैयारी

 

काठमांडू, २५ मार्च । नेपाल में रहे विदेशी नागरिक (पर्यटककों) को उनके ही देश में वापस करने की तैयारी नेपाल सरकार ने की है । कोरोना वायरस की संक्रमण को मध्यनजर करते हुए सरकार ने ऐसी तैयारी की है । लेकिन स्वदेश वापस होने से पहले विदेशी नागरिकों को कम से कम १४ दिन क्वारेन्टाइन में रहना जरुरी है । क्वारेन्टाइन में स्वस्थ प्रमाणित होने के बाद उन लोगों को वापसी के लिए अनुमती दी जाएगी ।
रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल के नेतृत्व में गठित कोरोना वायरस रोकथाम तथा नियन्त्रण उच्चस्तरीय समिति ने ऐसा निर्णय किया है । समिति ने यह भी निर्णय किया है कि विदेशी नागरिकों को पहचान कर सभी को क्वारेन्टाइन में रखा जाएगा । क्वारेन्टाइन से स्वस्थ प्रमाणित होने के बाद उन लोगों को अपने देश जाने के लिए अनुमती दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *