‘लकडाउन’ कम से कम एक हफ्ता थप होगीः परराष्ट्र मन्त्री ज्ञावली
काठमांडू, २५ मार्च । परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञावली ने कहा है कि जारी ‘लकडाउन’ कम से कम एक हफ्ता के लिए थप होगी । एक टेलिभिजन चैनल में अन्तर्वाता देते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । मन्त्री ज्ञावली को कहना है कि उच्च प्रबंध और प्रविधि से सु–सज्जित देशों में तो कोरोना नियन्त्रण में मुश्किल हो रही है, ऐसी अवस्था में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी ‘लकडाउन’ को कम से कम एक हफ्ता बढ़ाया जाएगा ।
परराष्ट्रमन्त्री ज्ञावली ने कहा है– ‘कोरोना से लड़ने के लिए अन्य कोई विकल्प नहीं है । हम सब को मानसिक रुप में तैयार होना चाहिए ।’ मन्त्री ज्ञावली को कहना है कि कोरोना नियन्त्रण के लिए सबसे प्रभावकारी और अंतिम अस्त्र ही ‘लकडाउन’ है । उन्होंने यह भी कहा है कि नेपाल से बाहर रहनेवाले नेपाली नागरिक जहां है, उनको वही रहना ही सुरक्षति है, नेपाल आने की जरुरत नहीं है ।

