Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संक्रमित देशों से आनेवाले सभी के ऊपर परीक्षण होना चाहिएः थापा

 

काठमांडू, २५ मार्च । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा प्रतिनिधिसभा सदस्य गगन थापा ने कहा है कि कोरोना संक्रमित देशों से आनेवाले सभी नागरिकों के ऊपर कोरोना परीक्षण चाहिए । सरकार को सम्बोधन कर एक अपील जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि सरकार ने जो ‘लकडाउन’ किया है, वह स्वागत योग्य है, लेकिन इतना ही पर्याप्त नहीं है ।
सांसद् थापा का कहना है कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों से हजारों नागरिक नेपाल आ चुके हैं, उन लोगों की पहचान र परीक्षण के लिए सरकार को कदम चालना जरुरी है । ५ पृष्ठों की अपीलपत्र में सांसद् यादव ने कहा है– ‘प्रधानमन्त्री जी, एक हफ्ता की सीमाबंदी और १८ गते तक की लकडाउन को सही सदुपयोग कर हजारों की परीक्षण करना चाहिए, इसमें विलम्ब ना हो ।’
इतना ही नहीं चिकित्सकों को आवश्यक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सामाग्री उपलब्ध कराने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com