Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के निमंत्रण को हमने सकारात्मक रुप में लिया है – विदेश मंत्री खनाल

 

काठमांडू, आश्विन १४ –  विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया है कि उपयुक्त समय में प्रधानमंत्री की परिणाममुखी भारत भ्रमण होगी । उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि अभी तक भ्रमण की औपचारिक तारीख तय नहीं हुई है । संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासभा में प्रधानमंत्री बालेन सहभागी होकर स्वदेश लौट चुके हैं । वहाँ से लौटने के बाद त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री खनाल ने बताया कि नई सरकार के गठन के होते ही भारत से प्रधानमंत्री को औपचारिक निमंत्रण मिल चुका है ।
मंत्री खनाल ने कहा कि ‘हम शुरु से ही कहते आ रहे हैं किं, सरकार बनने के साथ ही सम्माननीय प्रधानमंत्री जी को निमंत्रण मिल चुका था और हमने इसे सकारात्मक रूप में लिया था । ’मंत्री खनाल ने कहा कि ‘उपयुक्त अवसर आने पर एक परिणाममुखी भ्रमण करने की हमारी तैयारी है ।’
भ्रमण की तारीख को लेकर पूछे गए प्रश्न में ही उन्होंने कहा कि ‘आज की अवस्था में अभी यह कहना कि यह भ्रमण कब होगी  नहीं कहा जा सकता है लेकिन भ्रमण जब भी होगी वो फलदायी और परिणाममुखी होगी । यही दोनों पक्षों की इच्छा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com