Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘लकडाउन’ के समय में ‘कालाबाजारी’ करनेवाले जनकपुर के तीन व्यापारी गिरफ्तार

 

जनकपुरधाम, २६ मार्च । कोरोना संंबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए सरकार ने पूरा देश ‘लकडाउन’ किया है । संकटपूर्ण इस घडी में सर्वसाधारणों से अधिक मूल्य लेकर व्यापार करनेवाले तीन व्यपारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
इसतरह गिरफ्तार होनेवाले व्यापारी हैं– जनकपुरधाम–४ निवासी प्रदीप अग्रवाल, अंकित साह और विकास कुमार साह । यह लोग आलू और प्याज के व्यापारी हैं । धनुषा पुलिस ने कहा है कि बाजार अनुगमन के दौरान पता चला कि वे लोग अधिक मूल्य लेकर सामान बेच रहे थे, इसीलिए गिरफ्तार किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com