‘लकडाउन’ उलंघन आरोप में प्रदेश नं. २ से ४३ व्यक्ति और ४२४ सवारी साधन को नियन्त्रण
जनकपुरधाम, २६ मार्च । ‘लकडाउन’ के समय में घर से बाहर निकल कर सरकारी निर्देशन उलंघन करनेवाले ४३ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । यह संख्या सिर्फ प्रदेश नं. २ का है । प्रदेश नं. २ पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता जयराज सापकोटा का कहना है कि बुधबार सुबह से शाम ६ बजे तक प्रदेश नं. २ स्थित ८ जिलों से कूल ४३ लोगों को ‘लकडाउन’ उलंघन संबंधी आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।
इसीतरह ‘लकडाउन’ उलंघन के आरोप में ४ सौ २४ सावरी साधन को भी नियन्त्रण में लिया गया है । प्रवक्ता सापकोटा के अनुसार पर्सा से ३५, बारा से ९४, रौतहट से ११७, महोत्तरी से ९५, धनुषा से ७६, सिरहा से ६ सवारी साधन को नियन्त्रण में लिया गया है । पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार सभी को अब उपरान्त घर से बाहर न निकलने की शर्त में शाम में ही छोड़ दिया गया है । लेकिन सवारी साधन ‘लकडाउन’ समयावधि तक पुलिस नियन्त्रण में ही रहेगी ।

