इंडाेनेशिया : जकार्ता में भूकंप का तेज झटका
जकार्ता, एएनआइ।
देश के मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि शुक्रवार को 5.9-तीव्रता वाले भूकंप से इंडोनेशिया के पूर्वी पापुआ प्रांत को तेज झटके महसूस होने को मिले। एजेंसी के अधिकारी वहायू कुरनियावन ने बताया कि शुक्रवार सुबह 4:36 बजे जकार्ता में भूकंप आया और 11 किलोमीटर नीचे धरती पर उथला। इसका केंद्र उत्तर पश्चिम जयपुरा जिले को बताया गया।
अधिकारी ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को फोन करके बताया कि हमने इस भूकंप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। बता दें कि इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर अपनी स्थिति के कारण लगातार भूकंपीय और ज्वालामुखी गतिविधि का अनुभव करता है, जहां टेक्टोनिक प्लेट टकराती हैं।

