सरकारी निर्देशन पालन करने के लिए आग्रह
काठमांडू, २७ मार्च । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने सरकारी निर्देशन पालन करने के लिए आम सर्वसाधारण से आग्रह किया है । बिहीबार एक अपील जारी रकते हुए नेता नेपाल ने कहा है कि कोरोना वायरस विश्व भर महामारीका रुप ग्रहण कर रहा है, इसका नियन्त्रण और रोकथाम के लिए सरकार निर्देशन पालन होना जरुरी है ।
आत्मसंयम और सचेत रहने के लिए आग्रह करते हुए नेता नेपाल ने अपनी अपील में कहा है– ‘संक्रमण की संभावित जोखिम से बचने के लिए अपने ही घर के अन्दर रहना होगा, सरकार तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी निर्णय और निर्देशन को पालना करना होगा ।’

