Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन द्वारा प्रदत चिकित्सा सामग्री तातोपानी नाका से नेपाल प्रवेश

 

२७ मार्च, काठमांडू । चीन सरकार द्वारा प्रदत चिकित्सा सामग्री तातोपानी नाका होते हुये आज नेपाल आ पहुंच जायेगी ।
तातोपानी भन्सार कार्यालय ने जानकारी दी कि कोरोना महामारी से सामना करने के लिये चीन चिकित्सा सामग्री दे रही है जो आज तातोपानी नाका होते हुये नेपाल आ रही है ।
तातोपानी भन्सार का प्रमुख लालबहादुर खत्री ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा चीन का भन्सार खोलने के निर्णय के साथ ही उक्त सामग्री तातोपानी नाका से नेपाल आ रही है ।
प्राप्त जानकारी अनुसार सामान जाँचपास के लिये जाँचपास में संंलग्न व्यक्ति मेडिकल प्रोटोकल का पालन कर चीन से प्राप्त वस्तु जांच करेंगे । स्वास्थ्य परीक्षण के लिये नाका में स्वास्थ्यकर्मियों की टोली तैयारी अवस्था में है ।
खत्री ने बताया कि उक्त आयात के साथ ही तातोपानी नाका विधिवत् रुप में पुनः सन्चालन हो जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *