ज्याला मजदुरी करने वाले को महानगरपालिका द्वारा राहत वितरण
२७ मार्च, काठमाडू । महानगरपालिका देहाडी मजदुरी करने वालों को राहत देगी । कोरोनावाइरस के संक्रमण के कारण हुये लकडाउन से मजदुरी कर जीवन यापन चलाने वालों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड रहा है । इसलिये इस बात को ध्यान में रखकर महानगर उक्त व्यक्ति को राहत देने का निर्णय की है ।
महानगर ने उल्लेख करते हुये बताया कि अपने वडा अन्र्तगत ज्याला मजदुरी करने वाले, सडक में रहने वाले, तथा घरबारविहीन के लिये कोभिड–१९ रोकथाम और नियन्त्रण के लिये संचित रकम खर्च करेंगे । उसके लिये वडा में अति विपन्न और ६ महीना से बैठे श्रमिक कामदार का विवरण संकलन कर राहत वितरण किया जायेगा ।
महानगर ने यह भ िनिर्णय लिया है कि कोरोना भाइरस नियन्त्रण के लिये सफाई अभियान को और भी प्रभावकारी बनाना है तथा खाद्यवस्तु की दूकानों को निर्वाध रुप में सन्चालन किया जायेगा ।

