फागुन १८ गते के बाद विदेश से आए व्यक्तियों का तथ्यांक तैयार
२७ मार्च, काठमांडू । काठमांडू महानगरपालिका ने गत फागुन १८ के बाद विदेश से वापस आए नागरिकों का तथ्यांक तैयार कर रहा है । विश्व भर फैला कोरोना का संक्रमण और ज्यादा न फैले इसलिये कामपा यह तथ्यांक ले रहा है ।
नेपाल में अभी तक जो संक्रमण देखा गया है वह विदेश से आए व्यक्ति में ही है इसलिये विदेश से आए नागरिकों का कामपा तथ्यांक लेने के लिये ३२ वार्ड को पत्राचार कर दिया है ।
कामपा का प्रशासन विभाग प्रमुख नवराज ढकाल ने आग्रह करते हुये वडाध्यक्ष को पत्र लिखा है कि वडा से सम्पादित कचरा व्यवस्थापन का कार्य और भी प्रभावकारी होना चाहिये ।
उसी प्रकार पत्र में यह भी उल्लेख है कि अपने वडा क्षेत्र में अवस्थित खाद्यवस्तु की दूकानों को नियमित रुप से सन्चालन करना तथा सम्भव हो तो घर घर में सामान आपूर्ति किया जायेगा । इस कार्यक्रम में पुलिस को भी सहयोग कर सहजीकरण करने का उल्लेख है ।

