Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सडक दुर्घटना में दो लोगों की मौत

 

२७ मार्च, काठमांडू । नवलपरासी (पूर्व), मध्यबिन्दु नगरपालिका–७ अमरसा स्थित सडक में ना.४३ प २९८ नम्बर का मोटरसाइकल अनियन्त्रित होकर दुर्घटना होने से एक व्यक्ति का निधन हुआ है । गुरुवार रात को यह दुर्घटना हुयी है जिसमें गम्भीर घायल मोटरसाइकल में सवार मध्यबिन्दु नगरपालिका–७ चोरमारा का २८ वर्षीय भोज बहादुर महत्तो का उपचार के क्रम में मेडिकल कलेज चितवन में मृत्यु हुयी है ।
मोटरसाइकल चालक को प्रहरी ने नियन्त्रण में ले लिया है । उसी प्रकार सल्यान, शारदा नगरपालिका–८ काँटी गांव स्थित सडक में ना.३ ख ७९७५ नम्बर की बस सडक से ५० मिटर नीचे गिरने से बस का सहचालक की मृत्यु हुयी है । दाङ तुलसीपुर उपमहानगरपालिका–४ का १९ वर्षीय सुजन नेपाली जो बस में सहचालक रुप में कार्यरत था उसका मेडिकल कलेज कोहलपुर बाँके में उपचार के क्रम में निधन हुआ है । अन्य तीन लोगों का उपचार हो रहा है । घटना के समबन्ध में प्रहरी अनुसन्धान कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com