काेराेना से हालीवुड सुपरस्टार मार्क ब्लम का निधन
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। कोरोना वायरस की चपेट में आने से हालीवुड सुपरस्टार मार्क ब्लम का निधन हो गया है। मार्क पिछले कुछ समय पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री, फैंस भी काफी दुखी हैं। मार्क का इलाज न्यूयॉर्क के हॉस्पिटल में चल रहा था। इसी अस्पताल में इलाज के दौरान मार्क का निधन हुआ है।
मार्क ब्लम के निधन की सूचना उनकी पत्नी जैनेट जैरिश ने ई-मेल के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क के हॉस्पिटल में मार्क ने अपनी आखिरी सांल ली। बता दें कि SAG-AFTRA के वाइस प्रेसीडेंट रेबेका डैमेन ने मार्क के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन एक्टर थे और उन्होंने हमेंशा नए जब्जे के साथ अपने काम को किया। मार्क ने न्यूयार्क थियेटर कम्यूनिटी के उत्थान के लिए कई बड़े काम किए। मार्क ने फिल्म इंडस्ट्री में भी कई बड़ी फिल्में की हैं।

