लॉकडाउन के चौथे दिन, वीरान बीरगंज- ख़स्ताहाल बीरगंज
रेयाज आलम ,बीरगंज, २०७६ चैत्र १४ गते शुक्रवार ।
कोरोना वायरस संक्रमण के बचने के लिए सरकार ने मजबूत निर्णय लिया और आम लोगों से घर पर सुरक्षित रहने का आग्रह किया। जारी लॉकडाउन के चौथे दिन भी बीरगंज में वीरानी देखी गई है। थोड़ी देर के लिए बिरगंज के आसपास के सब्जी बाजार को खोलने की इज्जाजत दी गई। पर्सा की एस.पी. गंगा पंत खुद सब्जी बाजार जाकर सोशल डिस्टेंसिंग कायम करने का प्रयास किया जिससे संक्रमण का खतरा ना हो।
बाजार में भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती है, अगर लोगो ने सहयोग नहीं किया तो बाजार बंद किया जा सकता है। इसी क्रम में कालाबाजारी,जमाख़ोरी भी जोरों पर है। उपभोग्य सामान को तीनगुना मूल्य पर बेचा जा रहा है। वड़ा न. १ छपकैया में जयनारायण पटेल को १०० रुपए किलो आलू बेचते हुए पकड़ा गया।
लॉकडाउन के समय घर पर तो रहना ही है, जिसमे खाद्यान्न और दैनिक उपभोग्य वस्तु की कमी बड़ी समस्या हो सकती है। अगर कुछ समय के लिए बाजार खोला जाता है तो अनियंत्रित भीड़ से संक्रमण होने का खतरा है। प्रशासन को किराना संघ, सब्जी मंडी संघ वगैरह से समन्वय करके होम डेलिभरी का इंतजाम करना चाहिए।



