Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में दिए पचीस कराेड, पत्नी ट्विंकल ने कहा क्या ये सही है ?

 

 

भारत इस वक़्त जिन हालात से गुज़र रहा है, उसमें लोगों का सहयोग बेहद ज़रूरी है। ख़ासकर ऐसे लोग, जो दूसरों की मदद करने में सक्षम हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बेहतरीन मिसाल कायम की है। सोशल मीडिया में अक्षय के इस क़दम की जमकर तारीफ़ हो रही है, वहीं उनकी पत्नी ट्विंकल ने कहा कि उन्हें अक्षय पर गर्व है।

कोरोना वायरस कोविड 19 की वजह से हुए लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड की शुरुआत की है। पीएम ने अधिक से अधिक लोगों को इस फंड के ज़रिए सहयोग करने की अपील की। पीएम की अपील पर सबसे पहले अक्षय कुमार ने 25 करोड़ की धनराशि दान करने का एलान सोशल मीडिया के ज़रिए किया।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन की मतगणना पूरी

अक्षय के इस एलान के बाद पत्नी ट्विंकल खन्ना ने जब उनसे इतनी बड़ी धनराशि दान करने पर सवाल किया तो अक्षय का जवाब सुनकर आप भी उन्हें सलाम करेंगे। ट्विंकल ने अपने ट्वीट में लिखा है- मझे इस शख़्स (अक्षय कुमार) पर गर्व है। जब मैंने उनसे पूछा, क्या वो वाकई इतनी बड़ी राशि देना चाहते हैं, क्योंकि हमें लिक्विड फंड की ज़रूरत होगी। उन्होंने कहा- जब मैंने शुरू किया तो मेरे पास कुछ नहीं था और अब जबकि मैं इस स्थिति में हूं, मैं ऐसे लोगों के लिए, जिनके पास कुछ नहीं है, कुछ करने से पीछे कैसे हट सकता हूं।

यह भी पढें   विजयादशमी : असत्य पर सत्य, अहंकार पर विवेक और अधर्म पर धर्म की विजय : श्वेता दीप्ति

अक्षय के इस क़दम को सोशल मीडिया में ख़ूब सराहा जा रहा है। निर्देशक मिलाप ज़वेरी ने लिखा कि आपने साबित कर दिया कि आप ज़बर्दस्त इंसान हो। आपको सलाम। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और कृति सनोन ने भी अक्षय की तारीफ़ की है।

बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा यूज़र्स भी अक्षय कुमार के इस क़दम की सराहना करते हुए सलाम कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि उन्होंने आज तक किसी एक्टर को इतनी बड़ी रकम दान करते हुए नहीं देखा। यूज़र्स ने उम्मीद जताई कि दूसरे सेलेब्स भी उन्हें फॉलो करेंगे।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में वलि प्रथा के बिरोध में प्रवचन तथा कवि गोष्ठी की गयीआयोजित

इससे पहले अक्षय भारत के वीर इनिशिएटिव के ज़रिए सुरक्षा बलों के शहीदों को परिवारों के फंड जुटाने का अभियान शुरू कर चुके हैं। अक्षय कुमार लगातार कोरोना के ख़िलाफ़ जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल से वो वीडियो पोस्ट करके अपील करते रहे हैं कि सेल्फ़ आइसोलेशन का पालन करें और घरों में रहें। अक्षय की फ़िल्म सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, मगर कोरोना वायरस को लेकर पैदा हुए हालात की वजह से फ़िल्म की रिलीज़ टाल दी गयी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com