श्रमिकों के लिए राहत प्याकेज आएगी, धैर्यता के साथ नियमों का पालना करेंः प्रचण्ड
काठमांडू, २९ मार्च । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि दैनिक ज्यालादारी में काम करनेवाले श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से राहत प्याकेज घोषणा की जाएगी, लेकिन तब तक के लिए धैर्यता के साथ कोरोना वायरस विरुद्ध सरकार द्वारा जथारी नियमों का पालना कर घर में ही रहे । शनिबार एक भीडियो सन्देश जारी करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि अभी तक तो कोरोना हामारे नियन्त्रण में ही है, अगर सरकारी नियमों को पालना किया जाता है तो जोखिम की संभावना भी कम है । उनका कहना है कि कोरोना नियन्त्रण के लिए सरकार उच्च प्राथमिकता के साथ काम कर रही है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगे कहा– ‘लकडाउन के समय में सबसे ज्यादा असर मजदूरों को पड़ रहा है । सरकार श्रमिकों की पक्ष में राहत प्याकेज लाने की तैयारी में भी है । गरीब और श्रमिकों के लिए निजी क्षेत्र भी उद्दार बनने की जरुरत है ।

