प्रदेश २ सरकार लकडाउन अवधि भर गरीब तथा विपन्न मजदुर को खाना वितरण करेगी
२९ मार्च, जनकपुर । प्रदेश नम्बर २ सरकार ने लकडाउन अवधि भर प्रदेश के गरीब तथा विपन्न मजदुरों के लिये खाना की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है । प्रदेश २ सरकार का प्रवक्ता एवं आन्तरिक मामिला तथा कानूनमन्त्री ज्ञानेन्द्र कुमार यादव ने जानकारी दिया कि रविवार के मन्त्रिपरिषद की बैठक द्वारा लकडाउन के कारण समस्या मे पडे गरीब मजदुरों का जीवन बचाने के लिये खाना बांटने का निर्णय किया गया है ।
इसका व्यवस्थापन स्थानीय तहों के साथ समन्वय कर किया जायेगा । सरकार ने निर्णय की है कि तत्काल के लिये प्रदेश का एक ही महानगर वीरगंज को २५ लाख, उपमहानगर को २० लाख तथा हरेक नगरपालिका को १५ लाख और गाँउपालिका को १० लाख के दर से रकम भेजा जायेगा । इसी प्रकार प्रदेश सरकार ने ृसके बराबर का रकम स्थानीय तह को भी रखने के लिये आग्रह किया है ।
इसके लिये प्रत्येक स्थानीय तह में स्थानीय तह का जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दल का प्रतिनिधि, सुरक्षा निकाय का प्रतिनिधि, स्थानीय समाजसेवी संस्था सम्मलित सर्वपक्षीय समिति गठन कर काम का कार्यविधि बनाया गया है ।

