Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एलओसी पर तैनात पाकिस्‍तानी सैनिकों को चीन से मदद मिल रही है

 

भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर जारी तनाव के बीच एलओसी पर पाकिस्‍तान की गतिविधियां भारत को चिंता में डाल सकती हैं। खबर है कि एलओसी पर तैनात पाकिस्‍तानी सैनिकों को चीन की तरफ से मदद मिल रही है। मिलिट्री इंटेलिजेंस के सूत्रों ने ‘डीएनए’ से बातचीत में इसकी पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि उन्‍हें ऐसे संकेत मिले हैं कि पाकिस्‍तानी सेना को चीनी सेना के इंजीनियरों की तरफ से नियमित तौर पर ‘गाइडेंस’ मिल रहा है।

यह भी पढें   ‘दिनकर’ की काव्य-शैली : ओज, संवेदना और भारतीय चेतना का विराट स्वरूप : श्वेता दीप्ति 

सूत्रों का कहना है कि एलओसी पर तैनात पाकिस्‍तानी सैनिकों को उन चीनी सैनिकों की तरफ से साजो-सामान और तकनीकी मदद मिल रही है जो इंजीनियर और मजदूरों की शक्‍ल में सीमा पर मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है, ‘चीनी सैनिक एलओसी पर हर गतिविधि में शामिल हैं और वो एलओसी के समीप नए बंकर बनाने में भी पाकिस्‍तानी सैनिकों की मदद कर रहे हैं।’

आखिरकार फ्लैग मीटिंग के लिए राजी हुआ पाकिस्‍तान

यह भी पढें   महिला के प्रजनन अधिकार का नया अध्याय : महिलाओं के शरीर पर महिलाओं का अधिकार :श्वेता दीप्ति

पाकिस्‍तान आखिरकार ब्रिगेडियर लेवल की फ्लैग मीटिंग के लिए राजी हो गया है। दोनों देशों के अफसरों की यह मीटिंग चक्‍कन-दा-बाग में सोमवार को दोपहर एक बजे होगी। सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक भारतीय अधिकारी इस बैठक के दौरान अपने जांबाज का सिर मांगेंगे।

पाकिस्तान ने इससे पहले फ्लैग मीटिंग में शामिल होने से मना कर दिया था। दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 16 जनवरी को मासिक बैठक होनी थी। सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स की कमांडर स्तर की यह बैठक पाकिस्तान के खोखरापार में होनी थी। शनिवार को पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से इसे अगले माह तक टालने की सूचना बीएसएफ को भेजी गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com