रौतहट के विभिन्न नगरपालिका में विपन्न परिवारों के लिए खाद्यान्न वितरण
रौतहट, ३१ मार्च । रौतहट जिला स्थित विभिन्न गांवपालिका तथा नगरपालिका ने पालिका के अन्दर विपन्न परिवार को राहत स्वरुप खाद्यान्न वितरण शुरु किया है । पूरे विश्व में महामारी के रुप में फैल रहे कोरोना वायरस नियन्त्रण के लिए सरकार ने लकडाउन किया है, जिसका प्रत्यक्ष असर मजदूर वर्ग पर दिखाई दे रही है ।
इसी तथ्य को दृष्टिगत कर मौलापुर नगरपालिका ने नगर क्षेत्र अन्तर्गत रहे गरीब तथा विपन्न ८ सौ परिवार में खाद्यान्न वितरण अभियान शुरु किया है । मौलापुर–३ में प्रतिपरिवार २५ केजी चावल, ४ केजी दाल और ५ सौ नगद वितरण किया है । नगरपालिका के प्रमुख रिना कुमारी साह ने कहा है कि प्रथम चरण में २ हजार केजी चावल, ३२० केजी दाल और नगद वितरण किया गया है । उनका कहना है कि प्रथम चरण समाप्त होने के बाद फिर विपन्न परिवार को पहचान किया जाएगा और राहत वितरण किया जाएगा ।
इससे पहले गौर, गढीमाई और गजुरा नगरपालिका ने भी अपने–अपने क्षेत्र में गरीब तथा विपन्न परिवार को खाद्य सामाग्री वितरण किया था ।

