स्वास्थ्यकर्मी को घर से निकाल रहे हैं घर-मालिक
सिन्धुली, ३१ मार्च । विश्वभर कोरोना वायरस की महामारी है । जिसका प्रभाव नेपाल में भी है । यहां भी अपने ही जीवन दाव में रखकर स्वास्थ्यकर्मी एवं सुरक्षाकर्मी काम करे हैं । लेकिन यहां ऐसे भी घरमालिक देखने को मिल रहे हैं, जो अपने ही घर में रुम किराय में लेकर रहनेवाले स्वास्थ्यकर्मी को दुव्र्यहार कर रहे हैं ।
हां, समाचार सिन्धुली जिला का है । जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण की आशंका में दर्जनों लोग भर्ती हो रहे हैं । ऐसी ही अवस्था में अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की घर मालिक उन लोगों को दुव्र्यहार कर रहें । घर मालिक का कहना है कि चिकित्सकों कोरोना संक्रमण हो सकता है । इसतरह दुव्र्यहार होने के कारण जिला अस्पताल में कार्यरत २२ स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल में ही रहने के लिए बाध्य हैं ।
अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष प्रल्हाद पोखरेल का कहना है कि घर मालिक की ओर से दुव्र्यहार होने के कारण उन लोगों को अस्पताल में ही रहने की व्यवस्था की गई है । उन्होंने कहा– ‘स्वास्थ्यकर्मियों की मनोबल उच्च होना चाहिए, लेकिन हमारे यहां समस्या हो रही है । इसीलिए उन लोगों को अस्पताल में ही रहने की व्यवस्था की गई है ।’ उन्होंने आम सर्वसाधारण से यह भी आग्रह किया है स्वास्थ्यकर्मियों को हतोत्साहित ना करें, संकटपूर्ण इस घडी में उन लोगों की मनोबल उच्च रहना जरुरी है ।

