सातो प्रदेशों को नेपाल लिमिटेड बैंक की ओर से ५–५ लाख सहयोग
१ अप्रील, काठमांडू । नेपाल बैंक लिमिटेड ने कोरोना वाइरस रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिये सातों प्रदेश के राहत कोष को पाँच–पाँच लाख सहयोग करने का निर्णय लिया है । बैंक ने निर्णय किया है कि विश्वभर फैले कोरोना वाइरस द्वारा प्रभावित समय में सरकार को कुछ आर्थिक सहयोग करना चाहिये । इसलिये बैंक की ओर से उक्त रकम सहयोग किया जाएगा ।
प्रवक्ता प्रकाशकुमार अधिकारी ने जानकारी दिया कि बैंक संस्थागत सामाजिक उत्तरदायित्व अन्तर्गत सातों प्रदेश के सरकार द्वारा स्थापित कोरोना रोकथाम तथा नियन्त्रण कोष में आर्थिक सहयोग करने का निर्णय किया है ।
बैंक ने इससे पहले देश में कोरोना वाइरस के सम्भावित सङ्क्रमण, रोकथाम और नियन्त्रण के लिये सङ्घीय सरकार को साथ देने के लिये संस्थागत सामाजिक उत्तरदायित्व अन्तर्गत सङ्घीय सरकार के राहत कोष में एक करोड सहयोग किया था ।

