Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा नेपाल के नेताकार्यकर्ताओं ने चलाया राहत और जनचेतनामूलक मुहिम

 

सिरहा, २ अप्रिल ।

कोभिड -१९ महामारी के कारण दुनियाँ की अर्थब्यबस्था तहसनहस है । लाकडाउन की मार गरीब और मजदुर को झेलनी पड रही है । इसी बीच राजपा नेपाल के युवा और नेताकार्यकर्ता जनचेतना के साथ साथ बिपन्न समुदाय में राहत बाँटने में जुटे हैं । धनुषा के जनकनन्दिनी गाँवपालिका खजुरी चन्हा का मुसहर समुदाई ,महरा समुदाई, दास समुदाइ लगायत बिपन्न वर्ग में राजपा के नेताकार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री बाँट्ने के साथ साथ प्रत्येक घरपरिवार में सचेतना मूलक मुहिम चलाया है । उक्त राहत कार्यक्रम मे जगतारैन देवि महरा, गेना देवि दास, आशिन साफी, डा.हासिम, राज किशोर साह, अनिल पन्डित, नागिन राउत लगायत दर्जनाें स्थानीय शामिल थे । राहत राजपा नेपाल के वडा अध्यक्ष राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में बितरण किया गया था । खबर के मुताबिक जुम नेपाल के अध्यक्ष और राजपा नेपाल के धनुषा जिल्ला सचिव मनोज कुमार साह के संयाेजक्तव में १०० मास्क, १०० साबुन, १०० चाउचाउ बितरण किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *