सडक दुर्घटना में दो लोगों की मौत
काठमांडू, २ अप्रिल । सवारी दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है । नेपाल पुलिस ने कहा है कि मकवापुर और कंचनपुर जिला में हुए अलग–अलग सडक दुर्घटना में उन लोगों की जान गई है ।
समाचार स्रोत अनुसार मकवानपुर जिला स्थित मनहरि गांवपालिका–९ स्थित सडक खण्ड में चितवन से हटौडा की ओर आ रहे ना६३प ५६९८ नम्बर की मोरटसाइकिल अनियन्त्रण होकर दुर्घटना पड़ गया और मोटरसाइकिल में सवार मोरङ जिला सुन्दर हरैचा नगरपालिका–८ निवासी ३० वर्षीया बिन्दा घिमिरे गम्भीर घायल हो गए । चुरेहिल स्थित हेटौडा अस्पताल में उपचार के दौरान घिमिरे का निधन हो गया है । दुर्घटना में मोरटरसाइकिल चालक लिलामणि घिमिरेका उपचार सोही अस्पताल में हो रहा है । लिलामणि और बिन्दा पति–पत्नी हैं ।
इसतरह कंचनपुर जिला पुनर्वास नगरपालिका–८ सडक खण्ड में से६प १९९४ नम्बर की मोरटसाइकिल अनियन्त्रित होने के कारण सोही गांवापलिका वार्ड नं. ९ निवासी २६ वर्षीय दीपक सुनार की मौत हो गई है । वह भी दुर्घटना में गम्भीर घायल हुए थे, उपचार के दौरान प्रादेशिक अस्पताल धनगढी में उनका निधन हुआ है । दुर्घटना में घायल अन्य दो लोगों की उपचार सोही अस्पताल में जारी है ।

