Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपप्रधानमन्त्री पोखरेल विरुद्ध अख्तियार में भ्रष्टाचार मुद्दा

 

काठमांडू, ३ अप्रिल । उपप्रधानमन्त्री तथा रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल विरुद्ध अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग में भ्रष्टाचार मुद्दा पंजीकृत की गई है । आरोप है कि कोरोना रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए चीन से खरीद की गई स्वास्थ्य सामाग्री में करोड़ो रुपये भ्रष्टाचार हुआ है और उसमें उपप्रधानमन्त्री पोखरेल प्रत्यक्ष संलग्न हैं ।
बिहीबार वरिष्ठ अधिवक्ता निदेश त्रिपाठी ने उपप्रधान तथा रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल, स्वास्थ्य मन्त्री भानुभक्त ढकाल, स्वास्थ्य सचिव यादव कोइराला, स्वास्थ्य सेवा विभाग के महानिर्देशक महेन्द्र श्रेष्ठ और ओम्नी समूह के संचालक के विरुद्ध अख्तियार में भ्रष्टाचार मुद्दा पंजीकृत किया है । अधिवक्ता त्रिपाठी ने कहा है कि उन्होंने ई–मेल मार्फत उन लोगों के विरुद्ध उजुरी पंजीकृत किया है और आयोग से ई–मेल प्राप्त होने की खबर भी प्राप्त हो चुका है ।
अधिवक्ता त्रिपाठी ने अपने उजुरी में कहा है कि रक्षा मन्त्री और स्वास्थ्य मन्त्री को तत्काल हिरासत में लेना जरुरी है, नहीं तो वे लोग भ्रष्टाचार संबंधी प्रमाण नष्ट कर सकते हैं ।स्मरणीय है, विवेकशील नेपाली दल संबद्ध प्रदेश सांसद् रमेश पौडेल ने भी स्वास्थ्य मन्त्री ढकाल के विरुद्ध अनलाइन से ही अख्तियार में मुद्दा पंजीकृत किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *