लोकप्रिय सन्देश दैनिक द्वारा पत्रिका वितरक को राहत प्रदान
नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल ।
बाँके जिला नेपालगन्ज से प्रकाशित लोकप्रिय सन्देश राष्ट्रीय दैनिक ने पत्रिका वितरक को राहत प्रदान किया है । नेपालगन्ज एम.के. स्टोर्स के सञ्चालक समेत रहें नेपालगञ्ज किराना तथा खाद्य ब्यवसायी संघ के प्रवक्ता अव्दुल जलील मन्सुरी मुन्ना की ओर से प्राप्त राहत सामाग्री को तीन हकर में वितरण किया गया ।
लोकप्रिय सन्देश राष्ट्रीय दैनिक के प्रबन्धक दिनेश ठाकुर ने कहा कि विपन्न समुदाय के लोगों को सहयोग करने की नीति अनुसार पत्रिका वितरकों को यह राहत सामाग्री प्रदान की गई है । उनका यह भी कहना है कि विपन्न समूह को पत्रिका की ओर से सहयोग अभियान जारी रहेगा, इसके लिए दाताओं की खोजी हो रही है ।
लोकप्रिय सन्देश राष्ट्रीय दैनिक द्वारा शुरु अभियान में नेकपा बाँके के नेता रत्न खत्री, प्रमोद धिताल, समाजसेवी मिन बहादुर मल्ल, युवा उद्योगपति कमल कार्की, युवा व्यवसायी माईकल बुढाथोकी, भेरी अस्पताल के केशव पौडेल की ओर से ५–५ हजार रुपैयाँ सहयोग की प्रतिबद्धता हुई है । लोकप्रिय सन्देश पत्रिका के प्रकाशक तथा सम्पादक गोविन्द शर्मा का कहना है कि आर्थिक रुप में कमजोर रहे नेपालगञ्ज में कार्यरत पत्रिका वितरक (हकर) की अवस्था दयनीय है, इसीलिए अभियान शुरु किया गया है ।

