Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी का निधन

 

रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स श्याम को श्रद्धांजिल दे रहे हैं। वहीं रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने भी श्याम सुंदर को श्रद्धांजलि दी है।
रामानंद सागर की रामायण में राम बने अरुण गोविल ने अभिनेता श्याम सुंदर कलानी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। अरुण ने लिखा, ‘मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’
रामायण का एक बार फिर से प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है। ऐसे में रामानंद की रामायण के साथ ही साथ शो के कलाकार भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दर्शकों के बीच शोक की लहर छा गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक श्याम सुंदर कलानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रामायण से ही की थी। हालांकि इसके बाद उन्हें अधिक काम नहीं मिला। वहीं बात रामायण में श्याम सुंदर के किरदार की करें तो सुग्रीव की भूमिका भगवान राम के वनवास के दौरान सामने आती है। वानर राज सुग्रीव रावण से युद्ध में राम की मदद करते हैं। सुग्रीव और राम की मुलाकात हनुमान ने करवाई थी। राम ने सुग्रीव को अपने मित्र का दर्जा दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com