सांसद् प्रदीप यादव को क्वारेन्टाइन में रहने के लिए गृह मन्त्रालय का निर्देशन
काठमांडू, ९ अप्रील । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् प्रदीप यादव को होम क्वारेन्टाइन में रहने के लिए गृह मन्त्रालय ने निर्देशन दिया है । मन्त्रालय को कहना है कि उन्होंने मापदण्ड विपरित भारतीय सीमा क्षेत्र में निर्मित क्वारेन्टाइन में जाकर नेपाली नागरिकों से मिले हैं, इसीलिए जोखिम को मध्यनजर करते हुए उनको होम क्वारेन्टाइन में रहने के लिए निर्देशन दिया गया है ।
लेकिन समाजवादी पार्टी पर्सा एवं स्थानीयबासियों का कहना है कि कोरोना वायरस नियन्त्रण एवं रोकथाम के लिए सांसद् यादव वीरगंज क्षेत्र में क्रियाशील रहे, इसी दौरान भारतीय भूमि (सीमा क्षेत्र रक्सौल) में निर्मित क्वारेन्टाइन में रहे नेपाली से भी मापदण्ड पूरा कर मिले थे, इसीको बाहना बनाकर उनको क्वारेन्टन में रहने के लिए निर्देशन दिया गया है । समाजवादी सम्बद्ध स्थानीय नेता–कार्यकर्ताओं को कहना है कि कोरोना नियन्त्रण और रोकथाम के लिए क्रियाशील नेता यादव की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अन्य पार्टी संबद्ध नेताओं की षडयन्त्र के कारण सांसद् यादव को क्वारेन्टाइन में रखा गया है । सांसद् यादव ने भी कहा है कि क्वारेन्टाइन में रहे नेपाली को मिलते वक्त उन्होंने सभी मापदण्ड पूरा किया है ।
स्मरणीय है, सांसद् यादव एक दिन पहले भारतीय भूमि में फसे नेपालियों से मिलने के लिए सीमा में निर्मित क्वारेन्टाइन पहुँच गए थे, वहां निर्मित क्वारेन्टाइन एवं भारतीय व्यवस्थापन को प्रशंसा करते हुए उन्होंने अपने मन्तव्य व्यक्त किया था, जिसके चलते कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था ।

