कोरोना राहत के लिए सिद्धार्थ नगरपालिका अध्यक्ष को चेक हस्तान्तरण : कान्दु वैश्य सेवा समिति
हिमालिनी संवादाता रुपन्देही | रुपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नंबर 6 स्थित कान्दु वैश्य सेवा समिति रुपन्देही द्वारा सिद्धार्थ नगरपालिका अध्यक्ष हरि प्रसाद अधिकारी को कोरोना पीड़ित कोष सहयोग के लिए 15 हजार 5 सौ का चेक हस्तांतरण किया गया की जो मजदूर व् असहाय व्यक्ति हर रोजगार कर खाने वाले परिवार लक डाउन का पूर्ण रूप से पालन करने वाले परिवार के लोगों को सिद्धार्थ नगरपालिका एवं विभिन्न सामाजिक संगठन द्वारा सहयोग किया जा रहा है उन्हें मेरे समिति द्धारा हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूँ ।कान्दु वैश्य सेवा समिति रुपन्देही अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता ने बताया है की विश्व में फैला कोरोना महामारी भाइरस की वजह से जो मजदुर व असहय परिवार को सिद्धार्थनगर पालिका द्धारा कोरोना संक्रमित उपचार एवम् पीड़ित परिवार को राहत सामाग्री वितरण में सहयोग के लिये समिति द्धारा 15 हजार 5 सौ का चेक भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका अध्यक्ष हरि प्रसाद अधिकारी ,उपाअध्यक्ष उमा काफ्ले को हस्तांतरण किया गया ।हस्तांतरण में समिति के महासचिव बेचन प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष मदन लाल कांदू,जिला सदस्य मनोज कुमार कांदू ,दशरथ प्रसाद कांदू ,विशाल गुप्ता, विशेष प्रदेश नंबर 5 एवं हिंदू धर्म संरक्षण समिति के अध्यक्ष आनंद प्रसाद गुप्ता के उपस्थिति में हस्तांतरण किया गया।



