जब तक देश कोरोना मुक्त नहीं होगा, तब तक प्रधानमन्त्री ओली पारिश्रमिक नहीं लेंगे
काठमांडू, १३ अप्रिल । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने घोषणा किया है कि जब तक देश कोरोना वायरस से मुक्त नहीं होगा, तब तक वह पारिश्रमिक नहीं लेंगे । नयां साल वि.सं. २०७७ साल के उपलक्ष्य में शुभकामना मन्तव्य व्यक्त करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । एक भीडियो सन्देश मार्फत प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि कोरोना वायरस (कोभिड–१९) जब तक कायम रहेगा, तब तक उनका पारिश्रमिक ‘कोभिड–१९, प्रधानमन्त्री राहत कोष’ में जमा किया जाएगा ।
प्रधानमन्त्री ओली ने अपने सन्देश में कहा है– ‘हमारा संस्कार है कि अगर कोई भूखें हैं तो आवश्यकता होने पर सक्षम लोग उन लोगों को कुछ न कुछ देकर सहयोग करते हैं, खाली पेट मरने से बचा लेते हैं । देश की कार्यकारी प्रमुख की हैसियत से मैं भी घोषणा करता हूँ कि जब तक कोरोना महामारी खत्तम नहीं होगी, तब तक मेरी पारिश्रमिक भी ‘कोभीड–१९, प्रधानमन्त्री राहत कोष’ में जमा होगी ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि उच्च ओहोदा में रहनेवाले कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधियों की परिश्रमिक कटौती के लिए भी कहा गया है ।

