Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राहत प्याकेज अध्ययन समिति गठन

 

काठमांडू, १४ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व उद्योग मन्त्री नवीन्द्रराज जोशी की अध्यक्षता में प्याकेज अनुसंधान एवं अध्ययन के लिए एक समिति बनी है । गणेशमान सिंह अध्ययन प्रतिष्ठान की ओर से यह समिति बनाई गई । नेता जोशी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष भी हैं । प्रतिष्ठान का कहना है कि राहत और आर्थिक प्रवद्र्धन प्याकेज घोषणा तथा वितरण प्रणाली के के संबंध में सुझाव देने के खातिर समिति बनाई गई है ।
समिति अध्यक्ष जोशी को कहना है कि कोभिड–१९ की असर कहां–कहां और किस तरह पड़ेगी ? कोरोना प्रभाव के सन्दर्भ में आगामी आर्थिक नीति कैसी होनी चाहिए ? इन प्रश्नों में रहकर विभिन्न अर्थशास्त्रियों का अध्ययन और विश्लेषण के आधार में सरकार को सुझाव पेश किया जाएगा । समिति में राष्ट्रिय योजना आयोग पूर्व उपाध्यक्ष पृथ्वीराज लिगल, डा. जगदीशचन्द्र पोखरेल, प्रा.डा. गोविन्दराज पोखरेल, डा. स्वर्णिम वाग्ले एवं राष्ट्रिय योजना आयोग पूर्व सदस्यद्वय प्रा.डा. पुष्कर बज्राचार्य और डा. अरविन्द मिश्र, त्रिभुवन विश्वविद्यालय के प्रा.डा. विजया श्रेष्ठ, प्रतिष्ठान के सदस्य डा. दधि अधिकारी, नेपाल ट्रेड यूनियन काँग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव और भक्तपुर बहुमुखी क्याम्पस के प्र.ा वसन्ती आचार्य सम्मिलित हैं ।
समिति ने सोमबार से ही काम शुरु किया है और आगामी ३ हफ्ता में प्रतिवेदन तैयार करने की योजना है । अध्ययन को प्रभावकारी बनाने क लिए सहयोग, सल्लाह और सुझाव के लिए समिति ने अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *