Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व सभासद् शिवनारायण उराँव नहीं रहे

 

सुनसरी, १४ अप्रिल । दूसरे संविधानसभा में सभासद रहे शिवनारायण उराँव की भौतिक शरीर अब इस दुनियां में नहीं है । ६२ वर्षीय उराव का सोमबार निधन हो गया है । दो दिन पहले हृदयघात होने के कारण उनको वीपी कोइराला प्रतिष्ठान धरान उपचार के लिए पहुँचाया गया था । लेकिन वह नहीं लौट पाए । नेपाली कांग्रेस सुनसारी ने कहा है कि उराँव लम्बे समय से नेपाली कांग्रेस में आबद्ध होकर राजनीति में क्रियाशील थे । वि.सं. २०४९ साल के स्थानीय चुनाव में तत्कालीन नरसिंह गाविस के अध्यक्ष निर्वाचित उराँव को दूसरे संविधानसभा में कांग्रेस ने सभासद् के रुप में मनोनित किया था ।
संघीय सांसद सीताराम मेहता, पार्टी जिल्ला सभापति तथा १ नं प्रदेश के प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता राजीव कोइराला, सुनसरी क्षेत्र नं ४ के क्षेत्रीय सभापति तथा कोशी गाउँपालिका अध्यक्ष अयुव अन्सारी, हरिनगर गाउँपालिका के अध्यक्ष गफार अंसारी, क्षेत्रीय सचिव राजेन्द्रप्रसाद मेहता आदि नेताओं ने मृतक उराँव के शव में पार्टी की झण्डा ओढाएर अन्तिम श्रद्धाञ्जलि व्यक्त किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *