औषधी और स्वास्थ्य उपकरण खरीद के लिए नेपाल द्वारा चीन के साथ सहयोग मांग
काठमांडू, १४ अप्रिल । नेपाल सरकार ने कोभीड–१९ नियन्त्रण के खातिर औषधी तथा स्वास्थ्य उपकरण खरीद के लिए पड़ोसी देश चीन से सहयोग मांग किया है । परराष्ट्र मन्त्रालय ने कहा है कि कल (सोमबार) रात परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञावली ने अपने सहकर्मी अर्थात् चीन के विदेश मन्त्री वाङ यी को टेलिफोन संपर्क कर सहयोग के लिए आग्रह किया है ।
मन्त्री ज्ञावली ने कहा है कि कोभिड–१९ की पहचान और परीक्षण के लिए द्रूत गति में नेपाल भर औषधी एवं उपकरण व्यवस्थापन करना आवश्यक है, उसके लिए सरकार–सरकार (जिटुजी) आधार में औषधी और उपकरण खरीद के लिए सहयोग और सहजीकरण के लिए चीन से आग्रह किया गया है ।
इसीतरह अत्यावश्यक दैनिक उपभोग्य सामाग्री और औषधीजन्य वस्तु आयात के लिए सीमा नाका खुला करने में चीन सहमत हुआ है, इसके लिए मन्त्री ज्ञावली ने आभार प्रकट किया है । बातचीत के दौरान चीन के विदेश मन्त्री वाङ यी ने कोभिड–१९ नियन्त्रण के लिए नेपाल द्वारा संचालित कदम को प्रशंसा करते हुए कहा है कि इसमें चीन सरकार की ओर से भरपूर सहयोग रहेगा ।

