आज मन्त्रिपरिषद् बैठक, लकडाउन पुनः एक हफ्ता बढाया जा रहा है
काठमांडू, १४ अप्रिल । नेपाल सरकार ने लकडाउन का समय पुनः एक हफ्ता बढाए जाने की तैयारी की है । इसके लिए आज (मंगलबार) मन्त्रिपरिषद् बैठक आह्वान किया गया है । बैठक सुबह ११ बजे के लिए तय है । स्मरणीय है, पिछली बार की लकडाउन की समयावधि कल (बुधबार) समाप्त हो रही है ।
बताया गया है कि देशभर कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, इसीलिए संभावित संक्रमितों में परीक्षण का दायरा वृद्धि करने की आवश्यकता है, जिसके लिए एक हफ्ता लकडाउन की समयावधि बढाई जा रही है । स्मरणीय है, सरकार ने पहली बार चैत्र ११ गते एक हफ्ता के लिए लकडाउन घोषणा किया था । उसके बाद हर हफ्ता एक–एक हफ्ता के लिए समयावधि बढायी जा रही है ।

