Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : 100 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्‍टॉफ इस जानलेवा वायरस से संक्रमित

 

लाहौर, पीटीआइ।

पाकिस्तान कोरोना वायरस मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्‍टरों को भी अपनी चपेट में लेता जा रहा है। पाकिस्तान के चिकित्सा से जुड़े संगठन ने बताया कि मुल्‍क में अब तक 100 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्‍टॉफ इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अकेले पंजाब प्रांत में सोमवार को कम से कम 20 डॉक्टर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। इसके साथ ही पंजाब प्रांत में इस खतरनाक वायरस से संक्रमित चिकित्सा कर्मियों की संख्या 50 तक पहुंच गई है।

यह भी पढें   मोरंग उद्योग व्यापार संघ के महिला उधम समिति के द्वारा तीजोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार पर डॉक्टरों को सुरक्षा कवच नहीं मुहैया कराने के आरोप लग रहे हैं। पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि निश्तार अस्पताल, मुल्तान के 22 डॉक्टर और छह नर्सों के रविवार और सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अस्पताल के 160 डॉक्टर और नर्स आइसोलेट किए गए हैं। अधिकारियों की मानें तो डॉक्टर कोरोना वायरस के मरीज के सीधे संपर्क के कारण कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे।

यह भी पढें   नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की हुंकार : डॉ.शिवांशु कुमार तिवारी

पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मसोदूर रौफ हराज ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्‍टरों को एन-95 मास्क तक नहीं मुहैया कराया जा रहा है। इससे डॉक्टरों, नर्सों और अर्ध चिकित्साकर्मियों की जान खतरे में है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार चिकित्सा कर्मियों को पीपीई किट उपलब्‍ध नहीं कराती है तो मेडिकल स्‍टॉफ हड़ताल पर जाएंगे। पाकिस्तान यंग नर्सेज एसोसिएशन की अध्यक्ष साइमा अंसारी ने भी पीपीई नहीं मुहैया कराए जाने की आलोचना की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com