Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजबिराज घटना – अस्पताल ने अपने ६ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

 

काठमांडू, भाद्र २६ – एक महिला जो अस्पताल में फीस नहीं दे सकती थी, महिला को लेबर पेन हो रहा था लेकिन सप्तरी के गजेन्द्र नारायण सिंह अस्पताल भर्ती करने से इनकार कर दिया । अस्पताल के इनकार के बाद महिला ने बाध्य होकर सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया । इस घटना को लेकर अस्पताल की बहुत ज्यादा आलोचना हुई जिसके बाद अस्पताल ने अपने ६ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है ।
अस्पताल ने शुक्रवार एक सूचना प्रकाशित कर जानकारी दी है कि डा. उषा देव सहित सुरक्षा गार्ड देवकान्त झा तक को नौकरी से निकाला गया है । अस्पताल ने जानकारी दी है कि देव और झा के साथ ही स्टाफ नर्सद्वय मनिषा कुमारी साह और सजन चौधरी, कास रेणु ठाकुर तथा स्वीपर कृष्ण मेहतर को भी नौकरी से निकाल दिया गया है । अस्पताल का कहना है कि जाँच समिति के प्रतिवेदन आने तक उन्हें नौकरी से हटाया गया है ।
गत मंगलवार राजविराज नगरपालिका–१४ पर्साही निवासी हरेराम पासवान की पत्नी बबिता पासवान को अस्पताल ने भर्ती नहीं किया जिसके बाद बबीता ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया । उक्त दृश्य सार्वजनिक होने के बाद इसकी सर्वत्र आलोचना हुई थी । इस विषय को संसद में उठाया गया उसके बाद सरकार ने एक जाँच समिति गठन करके राजबिराज भेजा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com