वडाध्यक्ष के घर में आगलगी, १ की मौत
गुल्मी, २० अप्रील । गुल्म जिला शान्तिपुर बसपार्क स्थित एक घर में आग लगी हुई है, आग में १ व्यक्ति की मौत हो गई है । बसपार्क स्थित बागलुङ जिला बरेङ गांवपालिका वार्ड नं. ३ के वडाध्यक्ष पूर्ण खनाल घर है, उसी घर में आग लगी है । आग लगी में १४ वर्षीय किशोर की जान गई है । उक्त घटना में वडाध्यक्ष खनाल और उनकी पत्नी घायल हो गए हैं । उन लोगों को उपचार के लिए पाल्पा ले गया है ।
घर में स्थित पेट्रोल से आग लगी शुरु हुई थी । आग के कारण घर पूर्ण रुप में क्षतिग्रस्त हो गई है ।

