Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में कोरोना परीक्षण किट अभाव, परीक्षण स्थगित

 

विराटनगर, २० अप्रील । प्रदेश नं. १ राजधानी विराटनगर में कोरोना परीक्षण के लिए अत्यावश्यक किट ‘र्यापिड डाइनेस्टिक टेस्ट’ (आरडीटी) अभाव दिखाई दिया है, जिसके चलते यहां कोरोना वायरस परीक्षण कार्य ही स्थागित हो गया है । भारत के साथ सीमा जुड़े हुए क्षेत्र हैं, विराटनगर । इसअर्थ में विराटनगर कोरोना संक्रमण की दृष्टिकोण से उच्च जोखिम में है । विराटनगर महानगरपालिका के प्रशासकीय अधिकृत इन्द्रमणि पोखरेल ने कहा कि चार दिन पहले से परीक्षण शुरु की गई थी, लेकिन आज किट अभाव में परीक्षण ही स्थागित करना पड़ा रहा है ।
पोखरेल ने कहा कि आवश्यक किट व्यवस्थापन के लिए महानगरपालिका ने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है । उन्होंने कहा कि यहां अनुमानित ५०० किट की आवश्यकता है । लेकिन सिर्फ १९८ लोगों में परीक्षण किया गया है और उन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिभ है । इसीतरह महानगरपालिका में एन ९५ मास्क का भी अभाव है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *