Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

NICCI वीरगंज चैप्टर और नारायणी सेंट्रल हॉस्पिटल के बीच स्वास्थ्य सेवा संबंधी समझौता

 

वीरगंज, 26 अगस्त 2026। नेपाल–भारत उद्योग वाणिज्य संघ (NICCI) वीरगंज चैप्टर और नारायणी सेंट्रल हॉस्पिटल वीरगंज प्रा.लि. के बीच NICCI के सदस्यों, बोर्ड सदस्यों, कर्मचारियों एवं कामगारों तथा उनके योग्य प्रत्यक्ष आश्रित परिवार के सदस्यों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं एवं रियायत उपलब्ध कराने के संबंध में समझौता हुआ है।

समझौते के अनुसार NICCI के लाभार्थियों को नारायणी सेंट्रल हॉस्पिटल की ओपीडी सेवाओं में 20 प्रतिशत, अस्पताल के बेड पर 20 प्रतिशत, प्रयोगशाला एवं डायग्नोस्टिक सेवाओं में 20 प्रतिशत तथा दवाओं पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 अक्टुबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

इसी प्रकार औद्योगिक दुर्घटना एवं आकस्मिक घटनाओं की स्थिति में आवश्यक आपातकालीन प्रबंधन (Emergency Management) तथा तत्काल स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी समझौते में शामिल की गई है। उच्च स्तर के प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए वीआईपी लाउंज तथा प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

समझौते पर नारायणी सेंट्रल हॉस्पिटल की ओर से एमडी डॉ. पवन पटेल तथा NICCI वीरगंज चैप्टर की ओर से अध्यक्ष श्री अभिषेक चौधरी ने हस्ताक्षर किए।

यह भी पढें   गगन थापा का सरकार पर निशाना, कहा- "संसद को भी खुलामंच चाहिए"

समझौता हस्ताक्षर कार्यक्रम में दोनों संस्थाओं के कुल छह सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

NICCI वीरगंज चैप्टर ने उद्योगपति, व्यवसायी, कर्मचारी एवं कामगारों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए आगामी दिनों में भी इस प्रकार के सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com