Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तानाशाह किम जोंग की दिल की सर्जरी के बाद हालत नाजुक, अभी सरकारी पुष्टि नहीं

 

सियोल(दक्षिण कोरिया), एपी।

 

दक्षिण कोरियाई ( South Korean) सरकार मंगलवार को अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों पर दावा करते हुए कह रही थी कि उत्तर कोरिया (North Korean) के नेता किम जोंग उन सर्जरी के बाद बेहद नाजुक स्थिति में हैं। हालांकि, दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि वे रिपोर्ट की तुरंत पुष्टि नहीं कर सकते। वहीं, सीएनएन ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि किम सर्जरी के बाद गंभीर खतरे में हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक13 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

वहीं, एकीकरण मंत्रालय (जो कोरियाई मामलों से संबंधित है) ने डेली एनके की एक अन्य रिपोर्ट की भी पुष्टि नहीं की जिसमें सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि किम राजधानी प्योंगयांग में दिल की सर्जरी से उबर रहे हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *