Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में राष्ट्रपति भवन में कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया,125परिवार आइसाेलेशन में

 

नई दिल्ली

भारत में राष्ट्रपति भवन में कोरोना वायरस (COVID-19) का एक मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार 125 परिवारों को एहतियात के तौर पर अनिवार्य रूप से सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार शाम तक देश में कोरोना के 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं 550 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढें   सरकार ने दो अध्यादेश जारी करने की राष्ट्रपति से की सिफारिश

समाचार एजेंसी आइएएनएस ने मामले के जानकार सूत्र के हवाले से जानकारी दी है कि राष्ट्रपति भवन एस्टेट क्वार्टर के निवासी के एक रिश्तेदार की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी। रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया व्यक्ति अंतिम संस्कार में शामिल हुए था। व्यक्ति को पास के बिड़ला मंदिर परिसर के करीब क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया है।

अन्य घरों में रहने वाले परिवारों को आइसोलेट रहने को कहा गया

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 30 अक्टुबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार जिस घर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाया गया है। उसके साथ-साथ अन्य घरों में रहने वाले परिवारों को भी एहतियात के तौर पर खुद को आइसोलेट करने को कहा गया है। सूत्रों ने कहा कि इन सभी को शारीरिक दूरी (Social Distancing) के नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी के रिश्तेदार का राष्ट्रपति भवन से कोई सीधा संबंध नहीं है। व्यक्ति का रिश्तेदार वहां अपनी सेवा दे रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com