देश को अस्थिर बनाने के लिए अध्यादेशः राजपा
काठमांडू, २१ अप्रील । सरकार द्वारा सोमबार जारी दो अध्यादेश के संबंध में टिप्पणी करते हुए राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल ने कहा है कि अध्यादेश देश को अस्थिर बनाने के लिए लाया गया है । पार्टी संयोजक शरदसिंह भण्डारी ने मंगलबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि जनता द्वारा दी गई म्याण्डेट के विपरित राजनीतिक दल विभाजन संबंधी जारी अध्यादेश के कारण राजनीति प्रति वितृष्णा बढ़ाएगी और देश को अस्थिरता की ओर ले जाएगी ।
इसीतरह संवैधानिक परिषद् संबंधी अध्यादेश के संबंध में राजपा ने कहा है कि यह लोकतन्त्र को कमजोर बनाने के लिए है, इसमें शासकों की एकात्मकता, निरंकुशता और अधिनायकवाद दिखाई देती है । आगे कहा गया है– ‘विधि का शासन और जनभावना के विरुद्ध संविधान के मर्म विपरित सर्वसत्तावाद लाद्ने की कोशी की गई है ।’
राजपा को कहना है कि राष्ट्रीय जनता पार्टी पहचान, अधिकार और समावेशिता के लिए क्रियाशील पार्टी है, इसीलिए जारी अध्यादेश के कारण पार्टी को किसी भी प्रकार की क्षति पहुँचाने की संभावना नहीं है ।

