भारतीय गणतन्त्र दिवस नेपाल के उदयपुर मे ।
करुणा झा ।राजविराज । भारत के ६३वां गणतन्त्र दोवस भारत के मित्र राष्ट्र नेपाल की राजधानी कठमाण्डू में पुरी भव्यता के साथ मनाया गया । साथ ही भारतीय दूतावास, कि शाखाएँ जो कि वीरगंज और विराटनगर में है, वहाँ भी गणतन्त्र दिवस को मनाया गया, परन्तु उदयपुर जो कि नेपाल के पूर्वाञ्चल में स्थित एक छोटा सा जिला है, वहाँ भी भारत नेपाल मैत्री संघ शाखा द्वारा गणतन्त्र दिवस मनाया गया । भातर के ६३वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर नेपाल भारत मैत्री संघ, उदयपुर शाखा की अध्यक्ष करुणा झा के आयोजना में उदयपुर के जिला अस्पताल में रोगियों को फल, वितरण किया गया । उस अस्पताल के मे.सु. के निरिक्षण में फल फूल वितरण किया गया, तथा भारत और नेपाल के राष्ट्रिय ध्वज तले दोनों देशों के सुमधुर सम्बन्धों पर चर्चा भी किया गया । जिसमें मुकुन्द ढकाल, लक्ष्मण न्यौपाने, रुपेश मिश्रा, शिवहरिप्रसाद भट्टराई, ब्यासशंकर उपाध्याय, रामेश्वर नारायण झा, शैलेन्द्र मोहन झा, खेमचन्द्र यादव, विजय यादव, अर्चणा न्यौपाने तथा पत्रकार बुद्धिजीवी, समाजसेवी समेत लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोगों की सहभागिता रही । शाखा के अध्यक्ष करुणा झा ने बतया कि भारतीय स्वतन्त्रता दिवस तथा गाँधी जयन्ती पर भी हमारा कार्यक्रम भी चलता रहेगा ।

