राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश खारीज
काठमांडू, २४ अप्रील । गत सोमबार जारी राजनीतकि दल गठन और संवैधानिक परिषद् संबंधी दो अध्यादेश राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने खारीज किया है । मन्त्रिपरिषद् सिफारिश में राष्ट्रपति भण्डारी ने शुक्रबार उक्त अध्यादेश खारीज किया है । राष्ट्रपति कार्यालय के सहायक प्रवक्ता केशव प्रसाद घिमिरे द्वारा विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने संविधान की धारा १४४, उपधारा २ की खण्ड (ख) में की गई व्यवस्था बमोजिम राष्ट्रपति ने उल्लेखित दो विज्ञप्ति खारीज किया है । स्मरणीय है, शुक्रबार ही सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने अध्यादेश खारीज संबंधी निर्णय किया था ।

