Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 30 लाख को पार

 

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा सोमवार को 30 लाख को पार कर गया। अकेले अमेरिका में सबसे ज्यादा करीब 10 लाख संक्रमित हैं। इस महामारी से अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। इसमें भी अमेरिका सबसे आगे है और वहां 55 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक जान जा चुकी है। सबसे पहले 10 जनवरी को चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 41 मामले सामने आए थे। उसके बाद से चार महीने से भी कम समय में यह संख्या 30 लाख को पार कर गई है। इस महामारी से अब तक 30 लाख 29 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और दो लाख नौ हजार से ज्यादा की मौत हुई है। नौ लाख से ज्यादा लोग अब तक स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में एक चौथाई मामले हैं तो यूरोप में लगभग 43 फीसद केस हैं।

इटली में चार मई के बाद खुल सकती हैं कुछ फैक्ट्रियां

यूरोप के सबसे ज्यादा प्रभावित देश इटली में अब हालात तेजी से सुधर भी रहे हैं। इटली में चार मई तक लॉकडाउन है। इटली का कहना है कि चार मई के बाद कुछ फैक्टि्रयों को खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इटली में सोमवार को 333 लोगों की मौत हुई। रविवार के 260 के मुकाबले यह संख्या कुछ ज्यादा जरूर है, लेकिन नए मामलों में 10 मार्च के बाद सबसे कमी देखी गई है। सोमवार को 1,739 नए मामले सामने आए, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 2,324 थी। अब तक 26,977 लोगों की मौत हुई है और 1,99,414 लोग संक्रमित हुए हैं।

यह भी पढें   तातोपानी सीमा शुल्क क्षेत्र में सूखा भूस्खलन,बीओपी क्षतिग्रस्त

ब्रिटेन में और 360 लोगों की गई जान

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से और 360 लोगों की मौत हो गई है। एक महीने के भीतर एक दिन में मरने वालों की यह सबसे कम संख्या है। मरने वालों का आंकड़ा 21,092 पर पहुंच गया है। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने यह जानकारी दी। ब्रिटेन में भारतीय मूल के डॉक्टर कमलेश कुमार मैसन की कोरोना से मौत हो गई है। ब्रिटेन ने अपनी सरकारी ब्रीफिंग से चीन के आंकड़ों को हटा दिया है। मेट्रो अखबार की रिपोर्ट के अनुसार 24 अप्रैल को 10 डाउनिंग स्ट्रीट की ब्रीफिंग में चीन सहित नौ देश शामिल थे। हालांकि अगले दिन चीन को इससे हटा दिया गया।

स्पेन में 331 और लोगों की मौत

स्पेन में पिछले चौबीस घंटे में 331 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में अब तक महामारी से 23,251 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन पहले मृतकों की संख्या 288 थी। संक्रमित मरीजों की संख्या में 1831 की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह वहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 229,422 हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

चीन द्वारा ऑस्ट्रेलियाई सामान नहीं खरीदने की धमकी पर ऑस्ट्रेलिया ने कड़ा प्रतिवाद जताया है। विदेश मंत्री मारिज पाइन ने कहा कि महामारी की जांच की मांग सैद्धांतिक है और इसके खिलाफ किसी भी बयान को अस्वीकार करते हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू अखबार के प्रथम पेज पर ऑस्ट्रेलिया में चीन के राजदूत चेंग जियंाग का साक्षात्कार छपा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चीन के लोग ऑस्ट्रेलियाई उत्पादों का बहिष्कार कर सकते हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले सप्ताह विश्व स्वास्थ्य संगठन के सभी सदस्यों से महामारी की स्वतंत्र जांच की मांग की थी।

यह भी पढें   उपकार सेवा नेपाल द्वारा ठोरी में सहयोग

पूरे ईरान को तीन जोन में बांटा

ईरान में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 96 और लोगों की मौत हुई। अब तक वहां 5,806 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां पर संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 91,472 हो गए हैं। उधर, राष्ट्रपति हसन रूहानी ने देश में होने वाली मौतों और संक्रमण को ध्यान में रखकर पूरे देश को तीन भागों में विभाजित किया गया है। व्हाइट, यलो और रेड जोन वाले इन इलाकों में से व्हाइट जोन इलाके में धार्मिक स्थलों और मस्जिदों को रखा गया है। यहां पर फिर से धार्मिक गतिविधियां शुरू करने की इजाजत होगी।

चीन के साथ सीमा खोलने का हांगकांग पर दबाव

हांगकांग की सरकार पर चीन के साथ लगती सीमा खोलने का दबाव बढ़ गया है। कुछ नेताओं ने व्यावसायिक व्यक्तियों को हांगकांग आने की छूट देने की मांग की है। उनकी यह मांग उस समय आई जब हांगकांग की स्थानीय सरकार यह कह चुकी है कि चीन से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा।

जापान ने विदेशियों का प्रवेश रोका

– रूस में संक्रमितों की संख्या 87 हजार से ज्यादा हो गई है, जो चीन से भी ज्यादा है। रूस में 25 मार्च से ही पाबंदियां लगी हैं, जिसमें ढील देने के लिए सरकार पर दबाव था और उसी बीच मामलों में भारी वृद्धि हुई है।

यह भी पढें   विद्यालय भवन के नवनिर्मित भवन का मेयर ने किया उद्घाटन

-सिंगापुर में संक्रमण के मामले 14,400 से ज्यादा हो गए हैं। 799 नए मामले मिले हैं। अधिकांश मामले विदेशी कामगारों से जुड़े डार्मिटरी से हैं। सिर्फ 14 संक्रमित मरीज ऐसे हैं जो सिंगापरु के नागरिक है।

-तुर्की में संक्रमण के 2,357 नए मामले सामने आए। इस तरह वहां संक्रमित मरीजों की संख्या 110,130 हो गई है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान वहां 99 लोगों की मौत भी हुई है। इस तरह वहां मृतकों का आंकड़ा 2,805 हो गया है।

-न्यूजीलैंड में लॉकडाउन से कुछ छूट दी गई है। इसमें कंस्ट्रक्शन क्षेत्र को फिर से खोल दिया गया है। हालांकि शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी।

-जापान ने रूस, पेरू और सऊदी अरब सहित 14 और देशों के नागरिकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस लिस्ट में 70 देश पहले से शामिल हैं।

-ऑस्ट्रेलिया में लगभग 20 लाख लोगों ने कांट्रैक्ट ट्रेसिंग एप डाउनलोड किया है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इसमें यूजर की लोकेशन नहीं पूछी जाएगी।

-पाक में संक्रमण के मामले बढ़कर 13,909 हो गए हैं। जबकि मृतकों की संख्या 281 हो गई है।

देश मौतें संक्रमित

अमेरिका 56,139-995,288

इटली 26,977-199,414

स्पेन 23,521-229,422

फ्रांस 22,856-162,100

ब्रिटेन 21,092-152,840

बेल्जियम 7,207-46,687

जर्मनी 5,984 157,946

ईरान 5,806 91,472

चीन 4,633 82,830

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com