Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ी,मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती

 

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, उन्हें मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है, लेकिन बुधवार को एक्टर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।  ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने इस खबर को कन्फर्म किया है कि ऋषि कपूर की तबीयत ठीक नहीं है और वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ हैं।

यह भी पढें   भारत-नेपाल संबंधों को नई गति देने पर सहमति, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से की मुलाकात

आगे न्यूज 18 से बातचीत में रणधीर कपूर ने बताया, ‘हां ये सच है कि ऋषि कपूर को हॉस्टिपल में एडमिट करवाया गया है, वो एच.एन. रियालंस हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं चल रही थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है जिसके बाद हमने उन्हें बुधवार सुबह हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। हालांकि घबराने की कोई बात नहीं है, मुझे पता है वो जल्दी ठीक हो जाएंगे। उनकी पत्नी नीतू उनके साथ हॉस्पिटल में हैं’।
आपको बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे हैं। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था कि उन्हें कैंसर है। जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए। वहां करीब एक साल उनका इलाज चला। इस मुश्किल वक्त में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह हर वक्त उनके साथ रही थीं। नीतू के अलावा बेटे रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक पिता के साथ थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com