Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के साथ सीमा विवाद मे जनमत संग्रह कराने का प्रचण्ड का प्रस्ताव ।

 

२१ माघ, काठमाडू । एकीकृत नेकपा माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने भारत के साथ सीमा विवाद के बारे मे जनमत संग्रह कराने का प्रस्ताव रखा है। जबकि सीमाविद् तथा इतिहासविद् ने प्रचण्ड के इस प्रस्ताव को आपत्तिजनक बताया है ।
हेटौंडा मे जारी महाधिवेशन के बन्द सत्र मे पेश किये जाने वाले प्रचण्ड के प्रस्ताव के पृष्ठ ५० मे कहा गया है कि सीमासम्वन्धी सवाल देश और जनता पर दीर्घकालीन असर परने वाली सबाल है इसलिये जनमत संग्रह कराना ऊचित है । यद्यपी जनमत संग्रह कैसे किया जाय इसका कोइ उल्लेख नही है ।
इससे पहले माओवादीयों ने भारत पर नेपाल का सीमा दखल करने का आरोप लगाते आ रहा था । तत्कालिन प्रधानमन्त्री माधवकुमार नेपाल के सरकार के विरोध आन्दोलन करने का धमकी देते हुये सीमा क्षेत्र मे पहुँच कर कडा विरोध भी किया था ।
सीमाविद बुद्धिनारायण श्रेष्ठ के अनुसार भारत ने ७१ स्थान पर सीमा दखल किया है । ६० हजार ६ सय ६२ हेक्टर जमिन भारत व्दारा अतिक्रमण करने का उनका दावा है । जबकि भारतीय पक्ष ने इसे तथ्यहिन और मनगढन्त बताया है । नेपाल मे कुछ कट्टरपन्थियों व्दारा जब भी भारत का विरोध करना रहता है तो वे सीमा विवाद जैसे विषयों को सामने लाता है । शायद प्रचण्ड ने एसे ही लोगों को शान्त करने के लिये यह प्रस्ताव रका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *